
जब किसी को उसकी उम्मीद से ज्यादा मिल जाए,
खुशियां बांटने वाले ऐसे दोस्त का होना जरूरी है।
आंखें नम कर देते हो जो देखूं ऐसे दोस्त हो तुम ,
जिंदगी में ऐसे दोस्तों का होना जरूरी है
जिंदगी में शांति और स्थिरता को बनाएं रखने के लिए,
दोस्तों का शोर और कोहराम होना जरूरी है।
गुलशन में गुल खिलाने के लिए गुलफाम का होना जरूरी है
रजामंद नुमाइंदों, कारवां बीच एतबार का होना जरूरी है।
जिंदगी में दिल बाग-बाग हो , एक मुस्कान का होना जरूरी है।
मुस्कान बनीं रहे चेहरे पर , प्यार का होना जरूरी है ।।
अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)












