Uncategorized
Trending

तेरी मेरी दोस्ती

तेरी मेरी दोस्ती ,
यूं ही अमर रहे।

खुशियों भरी दोस्ती की,
अपनी डगर रहे।

मेरे दुःख और सुख में,
कोई साथी न हो,

तेरा हाथ मेरे,
हाथों में मगर रहे।

नामुमकिन भी मुमकिन,
हो ही जाएगा।

दुःख से भरा समंदर,
एक दिन खो ही जाएगा।

ऐ मेरे सखा…..
तू रहे साथ हरपल।

तब तो सच में…
मेरा हर दुख को ही जाएगा।

~ राघव सचिन
सांभर लेक, जयपुर, (राजस्थान)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *