
वक्त बहुत शक्तिशाली होता है। अनुभव इंसान की मासूमियत को परखना सिखा देता है। संवाद (Communication) से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है समझ (Comprehension), क्योंकि केवल बातें कर लेना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझना और समझने का प्रयास करना ही हर रिश्ते की सबसे मजबूत नींव है।
व्यवहार की सुंदरता ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान होती है। हर कोई चेहरे से प्रभावित नहीं होता, बल्कि विनम्रता, संवेदनशीलता और सही समझ ही दिलों में स्थान बनाती है। ज्ञान का होना तभी सार्थक है, जब वह जीवन और रिश्तों को बेहतर बनाने में सहायक बने।
— श्री ठाकुर, देवघर (झारखंड)













