Uncategorized
Trending

ख्याति प्राप्त साहित्यकार सुनील कुमार खुराना को “सुख़न का आशियाँ” द्वारा “श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान” से सम्मानित किया गया

सहारनपुर/ऑनलाइन, 5 अगस्त 2026 साहित्य जगत की प्रतिष्ठित संस्था “सुख़न का आशियाँ” द्वारा आयोजित ऑनलाइन साहित्यिक संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं साहित्यकार सुनील कुमार खुराना जी को “श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान” से सम्मानित किया गया है।सुख़न का आ़शियाॅं संस्था के संयोजक केविन चौहान ने सुनील कुमार खुराना के काव्य प्रस्तुति की प्रशंसा की। सुनील कुमार खुराना ने ऑनलाइन संगोष्ठी में अपनी रचनाओं के माध्यम से आयोजन को सफल बनाया। उनकी प्रस्तुति विषय “स्वैच्छिक” पर केंद्रित थी, जिसमें उन्होंने सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को अपनी लेखनी से उजागर किया। संस्था ने उनकी रचनात्मकता और साहित्य सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
हम आपको बताते हैं कि सुनील कुमार खुराना वर्तमान में उ०प्रा०वि० बाधी, नकुड़, सहारनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले एक दशक से वे निरंतर साहित्य साधना में लीन हैं। अब तक 200 से अधिक साझा संकलनों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। “पिता का मर्म”, “लखनऊ अग्निकांड” और “कीचड़ में कमल सा महकों” जैसी उनकी रचनाएं पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी कलम बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर बेबाकी से लिखती है। इस अवसर पर संस्था के संयोजक श्री केविन चौहान जी एवं गोष्ठी अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू जी ने सुनील कुमार खुराना जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान मिलने पर सुनील कुमार खुराना ने “सुख़न का आशियाँ” परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें साहित्य सृजन के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। यह सम्मान नकुड़ एवं सहारनपुर के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *