Uncategorized
Trending

स्वतंत्रता दिवस


सबको दिल से गले लगाएं हम|
आजादी के इस पवन पर्व पर ,
आओ वीर शहीदों की गाथा गाएं हम |

नमन करें वीर शहीदों को दिल से,
महापुरुषों की कहानी सुनाएं हम |
तिरंगे की शान में आओ सब,
वंदे मातरम मिलकर गाएं हम |

ऋषि मुनियों की पावन भूमि पर,
आओ नित नित शीश झुकाएं हम |
भारत मां की सदा जय जय बोले,
मातृभूमि का आओ मान बढ़ाएं हम |

आजादी के इस पावन अवसर पर,
आओ सबको दिल से गले लगाएं हम
प्रेम प्यार से रहे सब इस जहां में,
मानवता का सबको पाठ पढ़ाएं हम |

कवि राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *