‘प्रकृति’ विषय पर बनने वाले विश्व रिकार्ड में राजगढ़ से डॉ. मोहिनी गुप्ता की सहभागिता

प्रकृति संरक्षण एवं साहित्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड अभियान मे *डॉ. मोहिनी गुप्ता राजगढ़ मध्य प्रदेश * से सहभागिता करेंगी । इंडोनेशिया की इंदु नान्दल जी के नेतृत्व में विश्व की चार प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि डॉ मोहिनी गुप्ता इससे पूर्व भी अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हो चुकी है।
इस अभियान में भारत, इंडोनेशिया, अमृत प्रवाह दुबई और सृजन अमेरिका से कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद की शाखाएँ भाग लेंगी। जानकारी के अनुसार, यह इंदु नान्दल जी का छठा विश्व रिकॉर्ड अभियान होगा उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 9 अगस्त से प्रारंभ होगा, जिसमें 99 महिला एवं पुरुष कवि-कवयित्रियाँ प्रकृति, पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित अपनी मौलिक रचनाओं का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।इंदु नांदल जी
ने सभी सहभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका चयन परिषद के लिए गर्व का विषय है। विश्व रिकॉर्ड अभियान की सफलता की कामना की।
व विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन भारतीय साहित्य और पर्यावरण चेतना को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएग।











