नवल विहान साहित्यिक संस्था के वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर कोर कमिटी की बैठक सम्पन्न

धनबाद, 09 अगस्त 2026।
नवल विहान साहित्यिक संस्था के आगामी वार्षिकोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज संध्या साउथ प्वाइंट कॉन्वेंट स्कूल, जोड़ाफाटक रोड, धनबाद में कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संस्था के संस्थापक आदरणीय मनोज बरनवाल जी, आदरणीया अरविंदर कौर जी, आदरणीया नीरजा पप्पी जी,आ०निशा गुप्ता’नयन’जी,आदरणीया पूर्णिमा सुमन जी, आदरणीया पाण्डेय सरिता राजेश्वरी जी एवं आदरणीय सुनील कुमार वर्मा जी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मंच संचालन, अतिथि स्वागत, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियों सहित आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आदरणीय मनोज बरनवाल जी ने कहा कि वार्षिकोत्सव की तैयारियाँ अब अपने अंतिम चरण में हैं। सभी सदस्य पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम साहित्य, संस्कृति और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा तथा अपनी भव्यता, सुव्यवस्था और गरिमा के लिए याद किया जाएगा।
बैठक का समापन कार्यक्रम की सफलता हेतु सामूहिक संकल्प और शुभकामनाओं के साथ हुआ।













