Uncategorized
Trending

आभार दिवस

जीवन हर दिन हर पल मे एक चुनौती है
संघर्षों से भरा समय ही आपके परिपक्वता की कसौटी है
हर कसौटी पर ही जीवन की समझ का आभाष होता है
नये नये परिपाटियों पर ही स्व अनुभूति का अहसास होता है

आभारी हूँ ए ज़िंदगी तेरा जो तुने मुझे आत्मसात किया
पल पल मे तुने एक नई सोच से पल्लवित होने साथ दिया

जीवन का हर पल मे बतौर आभार दिवस मनाता हूँ
सुख हो या दुख ज़िंदगी सन्झोने का कोई पल कभी नही गँवाता हूँ

ये जीवन है प्रभु का अहसान है
जीवन है इसीलिये सुख दुख का ज्ञान है

है जीवन पल हर घड़ी मे तेरा ही आभार जताता हूँ
आभारी हूँ तेरा इसीलिये हर दिन आभार दिवस मनाता हूँ ।


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *