Uncategorized
Trending

भारत

विविधाताओ से भरा ये #भारत देश है हमारा
सारे जहान से प्यारा,देश है हमारा
अनेकता मे एकता की मिशाल है बनाता
मुसीबत आये देश पर तो,दिखाते है एकजुटता ।

उत्तर मे गिरिराज। हिमालय है,अविचल खड़ा
तो दक्षिण मे हिन्द महासागर है,चरण पखाडा
पूर्व से पश्चिम तक ,एक सूत्र मे है बंधा
एकता अखंडता की बातो मे,ना है मत जुदा ।

सभी धर्मो का आदर सत्कार होता है,भारत मे
मेहमान जनो को जी जान लगा देते है,स्वागत मे
सभी पर्व त्यौहार को हर्षोल्लास से है मनाते
एक दुजे के घर मे ,सुअवसर पर संदेश है भेजते ।

भारत ,हमारे देश मे भेष भूषा अपनी है पसंद
इस पर किसी की टिक टिप्पणी,सबको है नापसंद
जाति,लिग, धर्म सबकी है,भारत मे आजादी
है। यहाँ लोकतंत्र, नही है बपौती किसी को गद्दी ।

जंगल,नदिया, झीलो,बांधों से भरा है ,देश
सरहद मे तैनात है जवान,दुश्मन ना कर सकते प्रवेश
फल,फूल,अन्न,से परिपूर्ण है,देश हमारा
विश्व भर के आकाश मे,मानो भारत है ध्रुवतारा ।

विश्वगुरु बनने की ओर मे अग्रसर है,देश
सत्य अहिंसा का देते है,संसार मे संदेश
विभिन्न क्षेत्रो मे,भारत की भूमिका है अग्रणी
गर्व से कहते ह भारतवासी,हम है हिन्दुस्तान।

चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *