Uncategorized
Trending

पद्म श्री डॉ. विजयकुमार स्वरूपचंद शाह सहित विभिन्न क्षेत्रों की 10 विभूतियों को SHMV Foundation का “Life Time Achievement Award–2026”

हैदराबाद, तेलंगाना। शिक्षा, साहित्य, भाषा-प्रचार, चिकित्सा, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दीर्घकालीन और उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न विभूतियों को SHMV Foundation द्वारा प्रतिष्ठित “Life Time Achievement Award–2026” से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। सम्मान की तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

SHMV Foundation के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने बताया कि यह सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाज, शिक्षा, साहित्य, भारतीय भाषाओं, चिकित्सा, राष्ट्र एवं मानव सेवा के लिए समर्पित किया है।

इस वर्ष सम्मान के लिए पद्म श्री डॉ. विजयकुमार स्वरूपचंद शाह को विशेष रूप से चयनित किया गया है। चिकित्सा, मानव कल्याण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें “Life Time Achievement Award–2026” से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को सैन्य सेवा, साहित्य एवं समाज सेवा; विरुवंटि गोपाल कृष्णा, तेलंगाना को अध्यापन, इतिहास एवं समाज सेवा; तथा कवि संगम त्रिपाठी को लेखन, हिंदी प्रेम एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

दिवंगत मोहम्मद असगर अली, तेलंगाना को शिक्षा एवं समाज सेवा तथा श्रीमती खुर्शीद बेगम, तेलंगाना को शिक्षा एवं समाज सेवा में योगदान के लिए सम्मान हेतु चुना गया है। वहीं डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी, दिल्ली को सिविल सेवा मार्गदर्शन, हिंदी प्रेम एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इसी क्रम में गुंडाल रामचारी, तेलंगाना को शिक्षक, हिंदी प्रेमी एवं समाज सेवक के रूप में किए गए कार्यों के लिए तथा गुंडाल राघवेंदर, तेलंगाना को तेलुगु प्रेम एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। श्री के. एल. सोनी ‘विनोदी’, मध्यप्रदेश को हिंदी प्रेम एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान हेतु चयनित किया गया है।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने सभी चयनित विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान करना नई पीढ़ी को शिक्षा, सेवा, साहित्य, भाषा और संस्कृति के प्रति प्रेरित करने का माध्यम है।

SHMV Foundation शिक्षा, साहित्य, भारतीय भाषाओं, कला-संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिभाओं और सेवाभावी व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रेषक:
डॉ. गुंडाल विजय कुमार
संस्थापक एवं अध्यक्ष
SHMV Foundation
हैदराबाद, तेलंगाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *