Uncategorized
Trending

मोहब्बत

ये मोहब्बत भी एक अजब रसूल है
किसी के वास्ते हम मरे तो कोई हमारे वास्ते मरा
गर मोहब्बत मरने का ही एक नाम है
क्यों हम मरे क्यों वो मरा

मिलन गर नसीब ना था तड़फ क्यों मिली
समझौता इश्क मे ही क्यों हुआ
जी ना वो रहे है ना हम जी रहे है
रिवाज़ जीने का समय के साथ बस हम ही निभा रहे है

सुकून दिल का दिल मे ही दफन हो गया
अरमान उसे पाने का जाने कहाँ खो गया

जिसे मकसद बनाया वो मकसद ही एक दिवा स्वप्न बन गया
ये इश्क कितना कठौर है एक साथ कई ज़िंदगी तबाह कर गया

दिल ही दिल मे बस इख्तियार हो गया
एक दूजे की नज़रों मे ही प्यार हो गया

इकरार ना वो कर पाये ना इज़हार हम कर पाये
कब ज़िंदगी बिखर गयी ना हम जान पाये ना वो जान पाये

भावनाओं से महरूम एक रास्ता तय कर रहे है
जालिम इस दुनियां मे मुकाम अपना तलाश रहे है

नसीब मे अपने हुमनशीं ना था देर बहुत लगी जानने मे
जीवन मे थी बहुत् पेचीदगी एक ज़िंदगी लग गयी इसे पहचानने मे

मुकाम है कि बस अब मौत ही अपनी नज़र आती है
ज़िंदगी तो बेवफा है हर पल ही बस रुलाती है

उसूल-ए-ज़िंदगी है यारों पाक मोहब्बत एक गुनाह है
इश्क के ज़ुर्म मे भी महरूम खुदा की पनाह है

एक ऐसा दर्द है ताजिंदगी ही सहना है
बस यादें उनकी अपना रकीब समझ जीना है।


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *