Uncategorized
Trending

मेरा अस्तित्व

मैं हूँ इससे अनभिज्ञ नहीं
कि मेरा जग में कोई अस्तित्व नहीं
मैं तो हूँ सिर्फ तिनका मात्र
हा मुझे है इसका अहसास
आपका प्रभु जब मुझे
साथ मिल जाते है
एक ही कमी हैं मुझ में
मेरे अहम प्रबल हो जाते है
जबकि मुझे भी है ऐ ज्ञात
कि प्रभु आप ही सब के भाग्य विधाता हैं
मेरी खुशियो के दाता है
मैं निर्बल कमजोर सही
प्रभु आपके साथ से सबल बनी
मेरे सारे कार्य करते हो आप
आपको साथ पा यदि मुझे
अहम हो अहसास
तो मुझको प्रभु आप कर देना माफ
हे सारे प्रभु आपसे विनती है
मुझ जैसी अज्ञानी की कर देना
अब आप भवसार से नैया पार
सदैव रखना सुरक्षा कवच अपार

शीलू जौहरी भरूच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *