
शिक्षा से रोशन है डोंगरगढ़ का आँगन,
आँगन में जुटी है ज्ञान की संगोष्ठी,
संगोष्ठी ने दी है अंधविश्वास को चुनौती,
चुनौती है ये कहना – जादू-टोना-टोटका सच नहीं होता,
होता है जो भी, विज्ञान की देन से होता,
होता है प्रमाण से सिद्ध, वही ज्ञान सच्चा,
सच्चा है संदेश, जो मंथन से हमने पाया,
पाया है अभिनंदन, जो शिक्षक ने कमाया,
कमाया है प्रकाश, जो अंधेरे को मिटाता,
मिटाता है भ्रम को, जो विवेक को जगाता,
जगाता है सम्मान बनकर फिर शिक्षा।।
रचनाकार
कौशल
मुड़पार चु पोस्ट रसौटा
विकास खण्ड पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़













