
विषय – शिक्षक
ज्ञान की ज्योति लेकर, आगे बढ़ता जाएगा,
भविष्य का शिक्षक, नया सवेरा लाएगा।
तकनीक बनेगी साथी, मानवता होगी आधार,
हर बच्चे के सपनों को देगा नया आकार।
किताबों से आगे बढ़कर, दुनिया को समझाएगा,
सीखने की हर राह को, आसान बनाता जाएगा।
कृत्रिम बुद्धि हो या विज्ञान, सबका देगा ज्ञान,
सोचने और प्रश्न करने की, देगा नई उड़ान।
ज्ञान की ज्योति लेकर, आगे बढ़ता जाएगा,
भविष्य का शिक्षक, नया सवेरा लाएगा।
नहीं रहेगा केवल कक्षा तक, उसका शिक्षण संसार,
हर अनुभव में ढूँढ़ेगा, सीखने का आधार।
हर बच्चे की क्षमता को, पहचानेगा प्यार से,
सपनों को पंख लगाएगा, विश्वास और संस्कार से।
तकनीक के संग संवेदना, विज्ञान के संग विचार,
सच्चाई, सहयोग, करुणा—होंगे उसके संस्कार।
बदलते इस संसार में, खुद भी बदलता जाएगा,
ज्ञान बाँटने के साथ-साथ, जीवन जीना सिखाएगा।
ऐसा शिक्षक आएगा, जो राह नई दिखाएगा,
हर नन्हे मन में उम्मीदों का दीप जलाएगा।
ज्ञान, सृजन और मानवता—होंगे उसके हथियार,
भविष्य का शिक्षक गढ़ेगा, उज्ज्वल नया संसार।
रीना पटले शिक्षिका
शासकीय हाई स्कूल ऐरमा कुरई
जिला-सिवनी मध्यप्रदेश













