
बेटियों को पढ़ने दो
जीवन उसका संवरने दो
मत करो फर्क बेटा और बेटी में
समानता का अधिकार दो
ये फूल है सुंदर बगिया की
बेटियां आंगन की सोन चिरैया
पढ़ लिख कर कुल का नाम रोशन करेंगी
जिंदगी में एक मुकाम हासिल करेंगी
बेटियों को कमतर मत आंको
उड़ान भरेंगी दुनियां को दिखा देगी
इनमें है अद्भुत शक्ति
हर वो बाधा को पार कर जाएगी
भारत की वीर बालिका कहलाएगी
मत छीनों बेटियों का हक
कल को किसने देखा है
शिक्षा पाना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है
कल बनेंगी सावित्रीबाई फुले,सुनीता विलियम्स, अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मी बाई
सिर्फ बेटे ही नाम रोशन नहीं करते हैं
बेटियां भी परिवार और देश का नाम रोशन करती हैं
बेटियों को आगे बढ़ने दो
बेटियों को संवरने दो
डॉ मीना कुमारी परिहार













