Uncategorized
Trending

तीज माता से अरदास

तीज़ के बरतिया करूँ, मोहे पिया-पिया जी,
सिंदूर, मेहंदी, बिंदिया, आलता संग सजूँ।
सोलह श्रृंगार रूपवा धरूँ मैं आज,
देखूँ तोहर मोहनी सुरतियाँ, पिया जी॥

मन में श्रद्धा और उपवास रख,
शिव-शक्ति की उपासना करूँ आज।
मिट्टी के गौरा-गौरी परिवार बनाऊँ,
तीज़ का व्रत करूँ मैं आज॥

निर्जला व्रत करूँ मैं, तीज माता,
रखना सदा सुहागन हमको, तीज माता।
हरी-भरी रहें बगिया हमरी, महके,
आँगन में दो प्यारे फूलवा चहके॥

जन्म-जन्म तक, सातों जन्म तक,
अपन पिया का साथ मैं पाऊँ।
चाहे जीवन में कोई भी मौसम आए,
प्रेम से हर मौसम को सावन बनाऊँ॥

कवयित्री ज्योति बरनवाल
नवादा (बिहार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *