
भगवान दास शर्मा प्रशांत संवाददाता-इटावा
विगत वर्षों की भांति इस बार भी अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, संरक्षक महेश सिंह साहब, कैप्टन सुरेश सिंह साहब, कैप्टन राज कुमार साहब, कैप्टन अनिल अवस्थी साहब तथा सभी सैन्य पदाधिकारियों की पूर्ण सहमति से कैप्टन जितेंद्र सिंह साहब को नया संगठन का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष को फूल माला पहना कर उनका स्वागत बड़े ही गर्म जोशी के साथ किया। अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कैप्टन जितेंद्र सिंह भदौरिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और कहा कि सभी को एक साथ लेकर चलना है तथा संगठन का और भी विस्तार एवं पूर्व सैनिकों के हित में काम करना है। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन को एकजुट, मजबूत और ऊँचाइयों पर ले जाने का वादा किया और कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन अगली मीटिंग में किया जाएगा। आज की मीटिंग में अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैप्टन जितेंद्र सिंह भदौरिया, संरक्षक पेटी अफसर महेश सिंह साहब, कैप्टन सुरेश सिंह साहब, कैप्टन राज कुमार साहब, और कैप्टन अनिल अवस्थी साहब, महामंत्री राकेश यादव साहब और कैप्टन शैलेन्द्र सिंह साहब, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और विश्राम सिंह, राज बीर चौहान साहब, राम बहादुर साहब, सुरेंद्र सिंह चौहान, जगदीश राजपूत, संतोष कुमार, सुभाष सिंह, मीडिया प्रमुख भगवानदास शर्मा, अतुल सिंह, राजीव राजपूत, बृजेश सिंह चौहान, सुखबीर सिंह, राजेश सिंह चौहान, राजेश सिंह भदौरिया, सुमेश यादव, सुनील सेंगर, आदि बहुत सारे सैन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।













