Uncategorized
Trending

ज़िन्दगी…………

सबने कहा,
ज़िंदगी बहुत मुश्किल है…

मैंने जिया,
तो समझा,
मुश्किल ज़िंदगी नहीं,
सोच होती है।

वही दर्द,
वही ठोकरें,
वही दुनिया…

बदलता है तो बस
सहने का तरीका,
गिर के संभलने का सलीका,
और खुद पर किया भरोसा।

क्योंकि ज़िंदगी किसी को कमजोर नहीं
बनाती…
वो तो बस इम्तिहान लेती है।
कामयाब कैसे होना है,
ये हौसला रखने वाला तय करता है।

सबने कहा,
किस्मत से सब मिलता है…

मैंने देखा,
किस्मत सिर्फ दरवाजा दिखाती है,
दरवाजा खटखटाना इंसान को पड़ता है।

वही ख्वाब,
वही रातें,
वही तन्हाई…

बदलता है तो बस
ख्वाब देखने की हिम्मत,
उसे पाने की जिद,
और खुद से की गई मेहनत।
के वी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *