
कल यम से मुलाक़ात होने वाली थी,
ज़िंदगी और मौत की बात होने वाली थी।
फ़्लाईओवर पर कार चलाते हुए,
जब आँख लग गई थी,
कार ट्रक से टकराने ही वाली थी,
कल यम से मुलाक़ात होने वाली थी।
रेड लाइट पर जब एक मोहतरमा से,
अचानक आँख लड़ गई थी,
जब दिल में इश्क़ की घंटी बज गई,
और पीछे से गाड़ियों की क़तार लग गई थी।
कल यम से मुलाक़ात होने वाली थी,
मगर क़िस्मत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था,
मौत खड़ी थी सामने, मगर
ज़िंदगी को अभी इश्क़ का सुरूर था।
कभी नींद ने जान आफ़त में डाली,
कभी इश्क़ ने मचाई तबाही थी,
यमराज भी सोच रहे होंगे—
इस बंदे की तो कहानी ही निराली थी!
— आर. एस. लॉस्टम













