Uncategorized
Trending

शरद पूर्णिमा विशेष

“शरद की सुहानी रात
अमृत की बरसात
तुम्हारे लिए।

चाँद है मुस्कुरा रहा
खुशियाँ बरसा रहा
तुम्हारे लिए।

ठंडी ठंडी हवा चली
मन मिठास घुली
तुम्हारे लिए।

किरणों की छम छम
प्रकृति छेड़े सरगम
तुम्हारे लिए।

सितारों का अद्भुत गान
रश्मियां सुनाएं तान
तुम्हारे लिए।

फूलों की महक बिखरी
शरद रात्रि निखरी
तुम्हारे लिए।

खीर -भोग,लक्ष्मी पूजन
सजनी देखे दर्पण
तुम्हारे लिए।

भरें रहें सब भंडार
लगे सुख अंबार
तुम्हारे लिए।

शरदोत्सव की सुंदर निशा
सुवासित हर दिशा
तुम्हारे लिए।

शरद चांदनी अति सुहावन
मौसम हुआ मनभावन
तुम्हारे लिए।

डॉ नवनीता दुबे नूपुर

मंडला,मप्र,मौलिक,अप्रकाशित फायकू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *