Uncategorized
Trending

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं |
क्यों न इसे हम घर-घर मनाएं |
ताकि परिवार में सभी को समझे इसकी मान्यताएं |
आओ जाने क्या है आखिर शरद पूर्णिमा |
यह पूर्णिमा कहलाती हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा |
आखिर इस दिन में ऐसा क्या है राज छिपा |
भगवान श्रीकृष्ण,
चंद्रमा की सभी सोलह कलाओं से युक्त थे |
है ऐसी मान्यता |
इस दिन चाँद की किरणों में,
चमत्कार ही चमत्कार रहता छिपा |
इस दिन दिखाता चाँद अपनी सोलह कला |
पुरानी है इस दिन की एक यह भी मान्यता |
इस दिन खीर चाँद के प्रकाश में जरूर रखना |
और वह प्रसाद सब मिल बाँट कर खाना |
ताकि मिले तुम्हें अमृत का खजाना ||

मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *