
लाल आँचल में छिपे हैं, अनगिनत अरमान,
मौन अधरों पर ठहरी है, पीड़ा की जुबान।
हाथों में रिश्ते सँवारे, आँखों में सपने,
सबके लिए जीती रही, भूलकर खुद के अपने।
माथे की बिंदी में सिमटा, जीवन का संसार,
मुस्कान के पीछे छिपा है, कितना इंतज़ार।
अब आँचल उसकी कमजोरी की पहचान नहीं,
वह नारी है, किसी की मोहताज नहीं।
जो कल तक मौन थी, अब आवाज़ बनेगी,
अपने आँसुओं से ही नई पहचान लिखेगी।
डॉ रुपाली गर्ग
मुंबई महाराष्ट्र













