
दरिया का यूँ बहना समझ नहीं आता,
नदियों का ठहर जाना समझ नहीं आता।
समंदर सदियों से अथाह हैं फिर भी,
पर्वतों का यूँ बरसना समझ नहीं आता।
कभी खामोशी में तूफ़ान छिपे होते हैं,
कभी शोर का यूँ मचलना समझ नहीं आता।
जो पास हैं, वो दूरियाँ बनाए रखते हैं,
जो दूर हैं, उनका याद आना समझ नहीं आता।
कुछ लोग उम्रभर साथ निभाने की कहते हैं,
फिर वक़्त पर उनका बदल जाना समझ नहीं आता।
ज़िंदगी सवालों का समंदर है शायद,
मगर हर सवाल का जवाब मिलना समझ नहीं आता।
— आर. एस. लॉस्टम













