Uncategorized
Trending

धैर्य की परीक्षा

विधा : पद्य


विद्यार्थी आजीवन यह जीवन ,
आजीवन जीवन को पढ़ना है ।
फिर भी जीवन में धैर्य रखकर ,
आजीवन नव कहानी गढ़ना है ।।
पढ़ना तो तभी ये सार्थक होगा ,
जब न‌ई हम कहानी गढ़ डालें ।
कहानी जीवन की लिखते पढ़ते ,
चरम शीर्ष पे ही हम चढ़ डालें ।।
घबडाऍं नहीं तब जरा भी हम ,
पथ जितना भी आए व्यवधान ।
या हो परीक्षा धैर्य की ही हमारी ,
पर पूर्ण होगा हमारा अरमान ।।
सुख दुःख आता जाता जीवन में ,
धैर्य अपनाना अब हम सीख लें ।
संकट में भी मुस्कुराते रहें हम ,
जीत पक्की हमारी कहीं लिख लें ।।
घबडाऍं कत्तई नहीं कभी हम ,
चाहे जितना हो धैर्य इम्तिहान ।
ईश्वर को भी तब झुकना होगा ,
सृष्टि को भी होगा इसका भान ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *