
विधा : लेख
दीया जीवन का बहुमूल्य शब्द है , जिसका सदुपयोग विशेषकर दीपावली हेतु होता है । वास्तव में दीपों का महत्व दीपावली के लिए ही होता है और दीपावली का त्यौहार भगवान राम माता जानकी और अनुज लक्ष्मण के अयोध्या वापसी का आनंदोत्सव का त्यौहार है , जो हम आज तक मनाते आ रहे हैं , क्योंकि हम आस्तिक हैं , आस्थावान हैं , किंतु इन्हीं में बहुत सारे लोग या नास्तिक हैं , आस्थावान नहीं हैं वे तो कोई भी त्यौहार मनाते ही नहीं हैं या फिर मन में विकार लिए हुए या ईर्ष्या , छल , कपट धारण किए हुए ही त्यौहार को मनाते हैं , जिसके कारण मैं विनती करता हूॅं कि कम से कम एक दीया आप अपने मन हेतु भी जला लें । एक चंद्रमा तम वेध चाॅंदनी फैलाता तो एक सूर्य तम को वेध किरणें विखेरता , एक चंद्रमा शीतलता देता तो एक सूर्य ऊर्जा देता , किंतु जो मानव स्वयं को तो कुछ दे नहीं पाता वह दूसरे को क्या देगा ? जिसे अपने लिए कुछ नहीं है , वह दूसरे को कहाॅं से देगा । जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर होते हैं , उन्हें कहा जाता है गरीब है , निर्धन है , कमजोर है , असहाय है , किंतु यह कोई नहीं कहता कि वह मन का गरीब है , मन का कमजोर है ।
इसीलिए विनती है कि एक दीये जहाॅं भगवान राम के हर्षोल्लास में जला रहे हैं , एक दीए जहाॅं माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के स्वागत में जला रहे हैं , एक दीए जहाॅं राष्ट्र के लिए जला रहे हैं , वहीं एक दीया अपने मन हेतु भी जलाऍं , ताकि पहले हमारा अंतर्मन ज्योतिर्मय हो सके तब हम विश्व को ज्योतिर्मय कर सकें । क्योंकि एक ही चंद्रमा निशा को प्रकाशित करता , एक ही रवि दिवा को प्रकाशित करता , किंतु लाखों क्षुद्र तारे मिलकर भी प्रकाश नहीं दे पाते ।
अतः हम ‘ एक दीया मन के नाम ‘ जलाकर चंद्रमा और रवि बनें , फिर हम इस धरा को नव ज्योति से भरें ।
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।













