Uncategorized
Trending

खुशियों का गणित


विधा : पद्य


गणित लगाते बहुत जीवन में ,
जीवन का गणित ये लगा लो ।
बहुमूल्य जीवन सृष्ट जगत में ,
खुशियों का गणित सजा लो ।।
सुख दुःख तो जीवन उपहार ,
दुःख में भी तुम जीना सीखो ।
जब कड़वाहट आए जीवन में ,
घूॅंटों से भी तुम पीना सीखो ।।
टलते टलते टल जाए दुःख ये ,
जब हो दूसरे के सुख शामिल ।
सारे दुःख फिर यह फुर्र पराए ,
उर जाता ये पुष्प सा खिल ।।
पड़ न पाए भारी दुःख कभी ,
दुःख देख खूब खिलखिलाओ ।
तुम्हें देख ये भागेगा दुःख भी ,
जब दुःख को जड़ से हिलाओ ।।
हिलाते रहो दुःख को जड़ से ,
दुःख भी जड़ से सूख जाएगा ।
मिट जाएगा दुःख की कहानी ,
जब दुःख का उर दुख जाएगा ।।
तब आएगा ये सुख का बेला ,
सजा ले तू खुशियों का गणित ।
लोभ क्रोध ईर्ष्या ये रखना दूर ,
मत होना तू जीवन में भ्रमित ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *