Uncategorized
Trending

जीवन है इक झरना

जीवन है इक झरना-2
ये न जाने शुरु कहाँ से कैसे करना?
पर लक्ष्य एक है, बिना रुके आगे बढ़ना।।

जीवन है इक झरना-2
न्याय की कुछ बूँदों से खुद को सबल बनाना।
गर पड़े अकेलेपन का सूखा, ले साहस की धार पाली चलते जाना।

जीवन है इक झरना-2
कभी जमाने की दरिया में है खुद को फैलाना।
कभी पत्थर से दुश्मन का चीर के सीना, अपनी राह बनाना।।

जीवन है इक झरना-2
कभी रिश्वत की खरपत से, कभी फरेब के दलदल से गुजरना।
कभी किसी का साथ मिलेगा अकेले ही चल देना।।

जीवन है इक झरना-2
कभी रिश्ते-नातों के बादल से गिरी बूँद में घुल जाना।
कभी परहित कर, मिले प्यार के फूलों से खुद को धन्य बनाना।।

जीवन है इक झरना-2
छोड़ें संग, राहों में मिले हैं जो, या छोड़े संग जमाना।
लक्ष्य साधकर निकले जो, पूरा करके ही जाना।।

जीवन है इक झरना-2
होता है ये सब, उसकी मर्जी है वरना।
अन्त सभी का मौत के सागर में ही गिरना।।
जीवन है इक झरना-2।।

रचनाकार-
पुष्पेन्द्र तिवारी (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय बिहटा
मऊरानीपुर, झाँसी (उ०प्र०)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *