विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने किया ‘कृष्ण काव्य : तेरा सहारा’ का विमोचन

केशव पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित एवं केशव कल्चर का साझा काव्य संकलन अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में हुआ लोकार्पित
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में साहित्य जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। सम्मेलन के दौरान भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति माननीय श्री वेंकैया नायडू ने केशव पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित एवं केशव कल्चर के साझा काव्य संकलन’तेरा सहारा ‘ का विमोचन किया गया । साहित्यकार एवं संपादक विजय पाटिल द्वारा संपादित तेरा सहारा सहित 15 पुस्तकों का भी भव्य विमोचन हुआ l
इन प्रकाशित पुस्तकों में ‘कृष्ण काव्य : तेरा सहारा’ विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। यह काव्य संकलन केशव पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित तथा केशव कल्चर का साझा साहित्यिक संकलन है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के प्रति कवियों की श्रद्धा, भक्ति, समर्पण और आध्यात्मिक भावनाओं को काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रदान की गई है।
इस संकलन का संपादन श्री विजय पाटिल ने किया है। उनके साहित्यिक संपादन में तैयार यह साझा कृति हिंदी साहित्य में कृष्ण भक्ति की परंपरा को समकालीन रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञान भवन में आयोजित इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक साहित्यकारों, विद्वानों, हिंदी प्रेमियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यिक कृतियों के विमोचन के साथ हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा पर भी विचार-विमर्श हुआ।
समाचार के अनुसार, इस अवसर पर श्री विजय पाटिल को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए विश्व हिंदी परिषद की ओर से हिंदी गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
केशव पब्लिशर्स एवं केशव कल्चर के लिए यह गौरवपूर्ण अवसर है कि उनके साझा साहित्यिक प्रयास ‘कृष्ण काव्य : तेरा सहारा’ को विज्ञान भवन जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि साझा साहित्य सृजन, हिंदी भाषा के संवर्धन और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को साहित्य के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रकाशन: केशव पब्लिशर्स
साहित्यिक पहल: केशव कल्चर
संपादक: श्री विजय पाटिल
कृति: कृष्ण काव्य : तेरा सहारा
विमोचन स्थल: विज्ञान भवन, नई दिल्ली
विमोचनकर्ता: पूर्व उपराष्ट्रपति माननीय श्री वेंकैया नायडू













