Uncategorized
Trending

आई दीवाली-रोशनी फैली

आई दीवाली आई दीवाली
रोशनी फैली गली गली
मिटा अंधेरा फैली प्रकाश
समस्त जन है खुश और उल्लास ।

बंट रही खूब मिठाइयाँ
मिल रही है ढेर सारी बधाइयाँ
चहुंओर हूई है खूब सफाई
दीवाल, छत, खिड़की की भी हुई रंगाई ।

गंदगी की नही है कहीं नामोनिशान
सफल हुआ स्वच्छ भारत अभियान
घर आँगन, मंदीर सजे हैं ऐसे
लगता है सारे जहाँ दुल्हन हो जैसे ।

दीपो की लगी है लंबी कतारें
लगता है जमीन मे उतरे हैं सारे सितारे
जगमग जगमग कर रहा है चहुंओर
बच्चे पटाखे फोड़ मचा रहे शोर ।

लक्ष्मी-गणेश को पूजा कर करते हैं याचना
पूरी करना प्रभू समस्त भक्तों की मनोकामना
सारे संसार का हो प्रभू कल्याण
ऐसा ही वर दे हे मेरे भगवान ।

चुन्नू कवि का एक ही है प्रार्थना
सभी जन मिलजुलकर दीवाली मनाना
हरेक घर में फैले प्रकाश
समस्त जन रहे खुश और उल्लास ।

चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *