
कविता
दिपावली दीपमालाओं का त्यौहार,
कवियों के दिल में आई कविता की बहार,
धरती को रोशन करने का,
नभ को रंगीन लड़ियों से भरने का,
एक बरस बाद आया फिर से
खुशियों का त्यौहार।
घर – आंगन , गलियों में बाजारों में,
धुम मची खरीदारी में ,
भीड़ बढ़ी है व्यापारों में,
नये फोटो,
नये कलैंडर, रंगोलियां सजाएं और नई सज्जा की बहार आई ,
पटाखे, फुलझड़ीयां चकरी बम धमाके का त्यौहार,
तरह तरह की मिठाई खाने का त्यौहार।।
अशोक कुमार सुमन भवानी मंडी (राज.)













