Uncategorized
Trending

यादें

पद्य
मिलते रहो तुम सबसे सहर्ष ,
तेरी यादें ताजी हो जाऍंगी ।
करते रहो जीवन में विशेष ,
दुनिया तुम में खो जाऍंगी ।।
जीना मरना तो होता सबका ,
हम में तुम में फिर फर्क क्या ?
उचित अनुचित समझें सभी ,
है स्वर्ग क्या और नर्क क्या ?
यादें तो आती रावण की भी ,
किंतु रावण राम तुल्य कहाॅं ?
माना रावण यह था विद्वान ,
किंतु राम सा है मूल्य कहाॅं ?
एक हुआ देव एक था दानव ,
उसमें कहाॅं एक भी मानव ?
युद्ध का कारण माॅं जानकी ,
लंका में अपमानित ज्ञानव ।।

पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *