Uncategorized
Trending

विनाश से सृजन


विधा : पद्य
जीवन ही तो श्वास है ,
श्वास में ही प्यास है ,
प्यास में प्यार छिपा ,
आस ही तो वास है ।
होता जब कमी कोई ,
होता कुछ एहसास है ,
इच्छा की है पूर्ति नहीं ,
कुल समय का दास है ।
आस ही तो प्यास है ,
प्यास ही तो विनाश है ,
विनाश के बाद सृजन ,
सृष्टि का ये इतिहास है ।
आस है तभी प्यास है ,
प्यास है तो विश्वास है ,
विश्वास गया जीवन से ,
जीवन का होत ह्रास है ।
बुद्धि जब ये कुंठित होत ,
ठेस का होत आभास है ,
खुलती तब ये नवबुद्धि ,
जो बात जीवन खास है ।
सृजन हुआ है जिसका ,
निश्चित होत विकास है ,
जब विकास है अवरुद्ध ,
निश्चित होना विनाश है ।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *