Uncategorized
Trending

सुख-समृद्धि का पावन त्योहार

विषय-धनतेरस
शीर्षक- सुख-समृद्धि का पावन त्योहार
विधा- कविता

धनतेरस का पर्व आया, खुशियों की सौगात लाया।
दीपों की सुंदर माला ने, हर आँगन को महकाया।
माँ लक्ष्मी के चरणों में, श्रद्धा के पुष्प चढ़ाएँ।
धन्वंतरि भगवान की पूजा कर, स्वस्थ जीवन पाएँ।
सोने-चाँदी की चमक नहीं, सच्चा धन है ज्ञान।
सेवा, सद्भाव और प्रेम से, बढ़ता मानव का मान।
स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें हम, यही पर्व का संदेश।
मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटें, सुंदर बने हमारा देश।
नए बर्तनों की खनक सुनाई, बाजारों में रौनक छाई।
दीपों की उजली किरणों ने, अंधियारी रात भगाई।
मेहनत की कमाई से ही, जीवन में खुशहाली आए।
सच्चाई और नेक कर्मों से, हर सपना साकार हो जाए।
न हो किसी के मन में दुख, न किसी के घर अँधियारा।
प्रेम और विश्वास से चमके, जीवन का हर सितारा।
दीप जलें हर चौखट पर, खुशियों का हो संचार।
धनतेरस का पावन पर्व, लाए मंगल अपार।
आओ मिलकर आज करें, शुभ संकल्प महान।
स्वस्थ, समृद्ध और सुखी बने, अपना हिंदुस्तान।
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
माध्यमिक शिक्षक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकौड़ी
विकासखंड – कुरई, जिला – सिवनी
मध्य प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *