Uncategorized
Trending

शरद पूर्णिमा विशेष

शरद पूर्णिमा का ये त्यौहार
लाए जीवन में खुशियां अपार
शरद पूर्णिमा की रात है सबसे प्यारी
चांदनी इसकी लगती सबसे न्यारी
शरद पूर्णिमा का चांद सबसे बड़ा दिखता है
अपनी चांदनी से अद्भुत छटा भी बिखेरता है
माना जाता है की पूर्णिमा के दिन
अमृत का बरसता है
चांद की किरणों से सारे रोग दूर हो जाते हैं
शरद पूर्णिमा के ही दिन गोपियों संग कृष्ण ने रास रचाया था
सोलह कलाओं से चांद की छटा निराली होती है
इस दिन रात भर जाकर जागरण किया जाता है
तभी मां लक्ष्मी का होता है आगमन
खीर बनाकर छत पर रखा जाता है
महालक्ष्मी का जन्म दिवस मनाया जाता है
अपार खुशियों का आता है प्रवेश
शरद पूर्णिमा की ये रात निराली
हर दिल को लगती है प्यारी प्यारी-प्यारी

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *