
धनतेरस का आया त्यौहार
खुशियों से भर गया संसार
धनतेरस का शुभ दिन है
हर चेहरे पर हर्ष और उमंग है
हर घर दीप जलेगा
हर घर में दिवाली सजेगी
धन्वंतरि जी आज आए हैं
सेहत का वरदान लाए हैं
बर्तन ,सोना ,चांदी घर में लाओ
घर को रंगोली से सजाओ
लक्ष्मी पूजा के साथ धनवंतरी को भी पूजो
स्वास्थ्य के देवता धनवंतरी रक्षा करेंगे
स्वस्थ शरीर ही असली धन है
लक्ष्मी जी आएंगी ,गणेश जी आएंगे
सबके कार्य पूर्ण होंगे
सबके भंडार भर जाएंगे
धन से नहीं ,मन से धनी बनो
अच्छे कर्मों से जीवन सजाओ
डॉ मीना कुमारी परिहार













