Uncategorized
Trending

रूप चौदस : सौंदर्य का नहीं, आत्मदीप्ति का पर्व

रूप चौदस का पर्व है, नव चेतना का अभिसार,
तन के संग मन को सँवारें, हो निर्मल व्यवहार।
उबटन केवल देह पर नहीं, अंतर्मन पर भी लगाएँ,
ईर्ष्या, द्वेष, कपट, अहंकार के धब्बे दूर भगाएँ।
मुखमंडल पर आभा दमके, नयनों में हो नेह,
वाणी में माधुर्य घुले और हृदय में करुणा-स्नेह।
रूप वही जो दूसरों के जीवन में उजियारा भर दे,
दीप वही जो स्वयं जलकर भी अँधियारा हर ले।
सौंदर्य नहीं आभूषणों का, न चंदन का श्रृंगार,
सच्चा रूप चरित्र में बसता, संस्कारों में निखार।
मन की कालिमा धो डालें, सद्भावों का दीप जलाएँ,
प्रेम, दया और क्षमा के पुष्पों से जीवन महकाएँ।
चेहरे का निखार तो कुछ पल का मेहमान होता है,
मन सुंदर हो जिसका, वही सच्चा रूपवान होता है।
— धर्मेंद्र कुमार राठौर ‘कलमकार’
व्याख्याता भौतिक विज्ञान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालावाड़ पुराना भवन जिला झालावाड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *