
आ गई दीपावली, खुशियों की बहार,
दीपों से जगमग हुआ घर-घर, द्वार-द्वार।
लक्ष्मी-गणेश पधारे, लेकर आशीर्वाद अपार,
मुबारक हो आपको दीपावली का त्योहार।
राम आए अयोध्या, चौदह बरस बाद,
नगरी ने दीप जलाकर किया था याद।
उसी खुशी को आज भी हम मनाते हैं,
दीप जलाकर अँधेरों को भगाते हैं।
मिट्टी के दीये, घी की महक प्यारी,
रंगोली की छटा लगे सबसे न्यारी।
गेंदे के फूल, आम की तोरण,
हर आँगन लगे जैसे स्वर्ग का आँगन।
लक्ष्मी मैया का हो हर घर में वास,
गणेश जी हरें हर विघ्न, हर त्रास।
धन-धान्य से भरे रहें भंडार,
खुशियों से महके हर परिवार।
गरीब की झोपड़ी में भी दीप जले,
कोई भूखा न सोए, सब गले मिले।
दान-पुण्य ही दीपावली का सार,
यही है सनातन का सच्चा त्योहार।
मिठाई की मिठास, पटाखों की गूँज,
बच्चों की किलकारी, बड़ों का आशीर्वाद पूँज।
सावनेर से लेकर नागपुर तक उजाला,
हर दिल में जले प्रेम का दीप निराला।
मोबाइल को थोड़ा रख दो किनारे,
अपनों के साथ बैठो, दीप जलाओ सारे।
व्हाट्सऐप की बधाई से अच्छा है ये,
गले मिलकर कह दो, दीपावली मुबारक हो।
नफरत की दीवारें आज गिरा दो,
दुश्मनी भूलकर सबको गले लगा लो।
प्यार का दीप जलाओ दिल के अंदर,
यही है दीपावली का सच्चा मंदिर।
किसान का खेत लहलहाए खुशियों से,
मजदूर का घर जगमगाए दीपों से।
बेटी मुस्काए, माँ का आँचल महके,
पिता का आशीष हर घर में चहके।
हँसते रहो, हँसाते रहो यही है काम,
रंगेला “अमन” का यही है पैगाम।
हँसी के दीप से रोशन हो जहान,
हर चेहरे पर खिले खुशियों की मुस्कान।
आओ मिलकर मनाएं ये पावन पर्व,
दिल में रखें सबके लिए प्रेम और गर्व।
नया साल लाए नई उमंग, नया उजाला,
हर दिन हो दीपावली जैसा मतवाला।
रंगेला “अमन” की यही है दुआ,
हर घर में हो सुख, न हो कोई गिला।
दीप जले, दिल मिले, खुशियाँ बरसें,
दीपावली पर सबके चेहरे हँसें।
शुभ दीपावली! शुभ दीपावली!
अंतर्राष्ट्रीय
हास्य कवि व्यंग्यकार
अमन रंगेला “अमन” सनातनी
सावनेर, नागपुर महाराष्ट्र













