Uncategorized
Trending

राष्ट्रहित हेतु स्त्री शक्ति संगठन ने स्वदेशी से स्वावलंबन व सभी विभागों एवं संगठनों में आपसी तालमेल बनाने के संकल्प के साथ मनाया दीपावली महोत्सव।


स्त्री शक्ति संगठन की ओर से दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, विभिन्न कार्यक्षेत्रों और विभागों के अधिकारीगणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पूजन और राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस दौरान इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि सभी विभाग और संगठन किस प्रकार आपसी तालमेल के साथ मिलकर देश हित व समाज कल्याण के लिए कार्य कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन रोहतक की उप-प्रधान किरण श्योराण और विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थाना रोहतक से पी.एस.आई. भारती, एच.सी. सोनिया एवं मंजू पधारे। अतिथियों का स्वागत स्त्री शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता, हरियाणा की अध्यक्षा प्रोफेसर सुषमा जोशी, केंद्रीय कार्यकारिणी की सदस्य सुमन वशिष्ठ व पूनम भोला, संगठन प्रबंधक युधिष्ठिर लाल असीजा, पी.आर.ओ. पवन गहलोत और अकादमी संचालक राकेश बधवार द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि किरण श्योराण ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे विभाग में जो भी पीड़ित और आर्थिक रूप से अशक्त व्यक्तियों के प्रकरण आएंगे, उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी। महिला थाना रोहतक से उपस्थित पी.एस.आई. भारती ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे समाज में सुरक्षा और शांति के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करें ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जिससे कोई भी पीड़ित बिना किसी संकोच के पुलिस से सहायता प्राप्त कर सके।
संगठन की सदस्य पूनम भोला ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और सभी को संगठन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा समाज में जागरूकता लाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्माकुमारी सीमा, ममता रानी, मधुबाला, पूजा नांदल, मानसी दुहान, सन्नी गुलिया, अजय चौहान, अक्षत शर्मा और सोनू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की अध्यक्षा ममता ने ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ अभियान हेतु भारत यात्रा की आगामी योजनाओं पर चर्चा की। और सभी का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली व आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा सभी सदस्य संसार में अपनी उपयोगिता ऐसे ही बढ़ाते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *