Uncategorized
Trending

दीपों का त्यौहार- दीपावली

विधा – काव्य

रोशनी का त्यौहार है
आतिशों की बहार है
दीपकों से सजा हमारा घर संसार है
ये हमारा दीपावली का त्यौहार है
कार्तिक की अमावस्या पर माँ लक्ष्मी पूजन का उल्लास होता है
धन धान्य समृद्धी से परिपूर्ण माँ का गृह वास होता है
आतिशबाज़ी से सराबोर सारा आकाश होता है
दीपक की रोशनी से आच्छादित घर आंगन मे प्रकाश होता है
पर्वों के राजा दीपावली का ऐसा हर्शोल्लास होता है
घर परिवार मे अपनो से अपनों के सुखद मिलन का आनन्दमय अहसास होता है
गुजिया पकवानों की खुशबू से महकता घर का हर कोना है
नये नये परिधानों से सज्जित हर शख्स का दिखता रूप सलोना है
दीपावली दीपक प्रज्ज्वलन का ऐसा करिश्माई त्यौहार है
बधाइयाँ करे स्वीकार कहे दीपावली ही हमारा सनातनी त्यौहार है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *