
जीवन की रातों में उजाला हो,
दिवाली सी रोशनी हो,
अंधेरों में भी जलते हुए रहो,
रोशनी ही रोशनी हो,
दीपक और बाती,
हम बन साथ रहें,
जलो मगर दिये की तरह ,
अमावस्या में भी रोशनी हो,
सारी उम्र प्यार में हरेक व्यक्ति को अपने विचारों से सजाइए,
घर आंगन को मांडना और दीपक से सजाइए,
दूर हो अज्ञान का अंधेरा,
ज्ञान का दीपक हर तरफ जलाइये।।
अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)













