
चौदह साल तक महलों के दरवाजे अंधेरों में जागा करें
उजाले की चाह में कि राम आएंगे,
उजाले बाट जोहते रहें ,
सूर्यवंशी सूर्य का
रघुनाथ ,
रघुकुल तिलक श्री राम आएंगे,
जहां तीनों सुहागिन माताएं
जिनकी साड़ी का रंग खो गया,
उनकी वियोगिनी की
जिंदगी बेरंग सी हो गई , इस आस में
कि राम आएंगे,
जिनकी मांग का सिंदूर मिट गया हो,
श्रृंगार विध्न में पिघल गया हो,
सुहाग तड़पता हुआ यमलोक पहुंच गया हो,
कि मेरा
राम
वापस लौट कर घर आएंगे,
नगर में एक एक घर में खुशियों को ग्रहण लग जाए,
पूनम की चांदनी रात काली रात बनी हुई रहें बरसों ठहर जाए ,
यह वही अमावस्या की रात आई है हर तरफ जिस रोशनी का इंतजार था बरसों से ,
कि राम आएंगे,
जनक दुलारी थी लक्ष्मण जी और श्री राम जी के वनवास खत्म होने के बाद,
भरत राज में भरत जैसे महात्मा को विश्वास था कि राजा राम
आएंगे,
अयोध्या पति-पत्नी संग लक्ष्मण जी के साथ है,
हनुमान जी ने संदेश दिया कि प्रभु श्री राम आएं हैं।।
अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)












