Uncategorized
Trending

अपने लिए भी जी लिया करो।

ख़ुद को हर बार यूँ ख़फ़ा मत किया करो,
हर भूल पर ख़ुद को सज़ा मत दिया करो।
तुम भी तो पहली दफ़ा जी रहे हो,
हर बात का ख़ुद से गिला मत किया करो।
जो बीत गया, उसे बीत जाने दो,
हर ज़ख़्म को फिर से हरा मत किया करो।
कभी ख़ुद के लिए भी मुस्कुरा लिया करो,
हर ख़ुशी को कल पर टाला मत किया करो।
थक जाओ अगर, तो ठहर भी जाया करो,
हर ठहराव को अपनी ख़ता मत किया करो।
और जब दुनिया समझ न पाए तुम्हें,
कम-से-कम ख़ुद से जुदा मत हुआ करो।
भीड़ में सबसे मिलते-मिलते,
ख़ुद से मिलना भूल मत जाया करो।
सबकी ख़ुशी में ख़ुश हो जाना,
पर अपनी ख़ुशी को भूल मत जाया करो।
जो लोग तुम्हें अपना कहते हैं,
उनके लिए तो तुम जीते ही हो,
कभी-कभी अपनी ख़ातिर भी,
एक शाम, एक चाय, एक सुकून चुन लिया करो।
ज़िन्दगी फिर नहीं मिलेगी दोबारा,
इसलिए रो-रो के इसे गुज़ारा मत किया करो।
अपने लिए भी जी लिया करो,
ख़ुद को इतना भी तन्हा मत किया करो।

के वी……

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *