
पतझड़ की बयार चली तो,
डाली से टूटा एक पात (पत्ता),
सूख गया था जीवन उसका,
बदली थी मौसम की बात।
धीरे-धीरे नीचे आया, हुआ धरा
पर उसका पात (गिरना/पतन),
मिट्टी में मिल जाने को,
मानो उसने बढ़ाया हाथ।
इधर विरह में बैठी गोरी,
आँखों से होता अश्रुपात
(आँसुओं का गिरना),
कानों में जो पहना उसने,
हिलता सोने का वह पात
(कान का आभूषण)।
राह निहारे पिया की कबसे,
थामे हाथों में एक पात (पत्र/संदेश),
कब तक बीतेंगी ये घड़ियाँ,
कब खत्म होगी विरह की रात।
नभ से टूटा तारा कोई, हुआ
कहीं पर उल्कापात (गिरने की क्रिया),
पर्वत की ऊँची चोटी पर, होने
लगा मधुर हिमपात (बर्फ का गिरना)।
प्रकृति के इस अनूठे खेल में,
हर रूप में दिखता है पात,
कभी सृजन की हरीतिमा यह,
आदित्य कभी विदाई की सौगात।
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ











