
“रोगं शोकं तापं पापं।
हर में भगवती कुमतिकलापम।।
त्रिभुवन सारे बसुधा हारे।
त्वमसि गतिर्मम खलु संसारे।।”
कार्तिक पूर्णिमा हमें देवों की उस दीपावली में शामिल होने का अवसर देती है, जिसके प्रकाश से प्राणी के भीतर छिपी तामसिक वृतियों का नाश होता है। पुरुषोत्तम मास की तरह ही कार्तिक माह भी अत्यंत पवित्र और भगवान विष्णु की विशेष कृपा वाला होता है। पूरे कार्तिक माह में व्रत, तप, दान-पुण्य , पवित्र नदियों में स्नान आदि का खास महत्व है। मान्यता है कि इस माह में सुबह उठकर पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान कर भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। उनको श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है। मानव को बहुत लाभ होता है।
पद्म पुराण की कथा के अनुसार कार्तिक स्नान और पूजा के पुण्य से ही सत्यभामा को भगवान श्री कृष्ण की पत्नी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। माना जाता है कि जो भक्त सूर्योदय के पूर्व उठकर स्नान कर करते हैं उनको सुख समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है। अश्वमेध यज्ञ जैसा लाभ होता है। कार्तिक मास भगवान विष्णु का प्रिया मास है इसलिए उनकी पूजा अर्चना से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इस माह में मंत्र -जाप का प्रभाव सामान्य दिनों की अपेक्षा करोंड़ों गुना अधिक मिलता है। इस 1 महीने में सुबह उठकर सूर्योदय से पहले स्नान करने से शरीर घटते तापमान का अभ्यस्त हो जाता है। स्नान के पश्चात तुलसी के पौधे में दिया जलाना चाहिए। मंदिर में भी दीपदान अवश्य करनी चाहिए। विज्ञान के दृष्टिकोण से भी कार्तिक स्नान को स्वास्थ्याप्रद बताया गया है। बारिश के दिनों में पृथ्वी पर असंख्य हानिकारक जीव पनप जाते हैं। कार्तिक मास में वर्ष समाप्त होने के बाद धरती पर सूर्य की तेज करने पहुंचती हैं, जिससे हानिकारक जीवाणुओं का नाश होता है। वायु शुद्ध होती है और इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
डॉ मीना कुमारी परिहार











