इटावा- पूर्व सैनिकों की सैनिक बंधु मीटिंग आज 27 अगस्त को सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संपन्न हुई। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हयात उल्ला साहब के माध्यम से सभापति महोदय को प्रेषित किया। सभापति महोदय ने सभी समस्याओं को जिला प्रशासनिक अधिकारियों को आदेशित किया और सभी सैनिकों को उदाहरण देकर अच्छे तरीके से समझाया। कुछ प्रशासनिक अधिकारी मीटिंग में अनुपस्थित रहे उस विषय पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया ने महोदय से आग्रह किया कि सभी प्रशासनिक अधिकारियों को मीटिंग में उपस्थित रहने से कई समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जा सकता है इस पर महोदय ने संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। आज की मीटिंग में कर्नल हयात उल्ला साहब, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, कैप्टन राज कुमार साहब, कैप्टन शैलेन्द्र सिंह साहब, श्री जगदीश राजपूत साहब, श्री सुभाष सिंह साहब, मीडिया प्रमुख भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’ जी, तथा बहुत से पूर्व सैनिक और सैनिक कल्याण कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे, अंत में सैनिक बंधु मीटिंग का जय हिन्द के साथ समापन हुआ।












