Uncategorized
Trending

गोस्वामी तुलसीदास सम्मान 2025″ से विभूषित हुए श्रीमद्जगद्गुरुनिम्बार्काचार्य विद्यावारिधि अतुल कुमार मिश्र जी महाराज

अमेठी, उत्तर प्रदेश।
दिनांक 11–12 सितम्बर 2025 को अवधी साहित्य संस्थान, अमेठी (उत्तर प्रदेश, भारत) के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं अवधी भाषा लोकसाहित्य विमर्श का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविख्यात संत, साहित्यकार एवं समाजसेवी श्रीमद्जगद्गुरुनिम्बार्काचार्य विद्यावारिधि अतुल कुमार मिश्र जी महाराज (श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान, अमेठी विश्व परिवार) को उनकी अद्वितीय साहित्यिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं के लिए “गोस्वामी तुलसीदास सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।

इस आयोजन के अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के संयोजक प्रोफेसर (डॉ.) अर्जुन प्रसाद पाण्डेय रहे, जो अवधी साहित्य के उन्नायक एवं पर्यावरणविद् के रूप में विशेष रूप से जाने जाते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत अवधी गद्य साहित्य को समर्पित कहानी संग्रह “सोनेमा सुहागा” के विमोचन समारोह का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारत सहित विश्वभर से आए विद्वान विचारक, लेखक, कवि, पत्रकार और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस गरिमामयी सम्मान अवसर पर श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी विश्व परिवार के विभिन्न देशों व प्रदेशों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं स्नेहाशीष संप्रेषित किया। इनमें विशेष रूप से—
आन्ध्रप्रदेशविश्वविद्यालय हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.विजया भारती जी।
आंध्रप्रदेशाध्यक्ष: डॉ. विजय कुमार गुण्डाल जी( हैदराबाद)

मध्यप्रदेशाध्यक्ष: हार्दिक चौधरी जी

महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष

पंजाब प्रदेशाध्यक्ष: गुरप्रीत देवगन जी

सहारनपुर: सरदार जगदीप सिंह जी

दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष: सत्य प्रकाश त्रिपाठी जी

सीतापुर: दादा श्री निर्भय द्विवेदी जी

नेपाल: हेमराज सिग्देल जी

कैलिफोर्निया (USA): एलिस जी, SNSS Amethi Astro Science Family

लंदन (UK): मैडम मेरी, SNSS Amethi Astro London Office

श्रीलंका: प्रतिनिधि श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी

युगांडा: भरूजा जी

सभी ने इस उपलब्धि को संस्थान एवं अवधी साहित्य की वैश्विक पहचान के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया और इसे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना।✍ श्रीनिम्बार्क सेवा संस्थान अमेठी SNSS Amethi Shrimad Jagadguru Nimbarkachary Vidyavaridhi Atul Kumar Mishra ji Maharaj

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *