अनुशासन का पालन
हमे हमेशा आगे बढना है तो,
लगन से निरंतर कार्य करना होगा।
और बड़ों का आदर करना है तो,
प्रतिदिन नैतिकता का पाठ पढ़ना होगा।।
यदि अनुशासन का पालन करते है तो,
निश्चित ही सफलता मिलती ही होगी।
और जीवन को सफल करना हो तो,
समय पर ज्ञान करना होगा।।
बनना इससे मनुष्य महान,
युद्ध हो या खेल मैदान।
पीछे तुम कभी न हटना,
बच्चों प्रतिदिन पाठ यह पढ़ना होगा।।
नदियाँ भी किनारे से बहती,
मानवता को सुख यह देती।
यदि अनुशासन का पालन हम करते,
निश्चित ही धरती को सिंचित ये करती।।
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम (माध्य.शिक्षक) शास. उच्च. माध्य. विद्यालय बकोडी ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी (म.प्र.)












