
यह साल 2026 आया है,
नया सवेरा साथ लाया है!
मेहनत की स्याही से,
किस्मत को सजाना है,
आलस को छोड़ अब,
आगे बढ़ते जाना है।
जो सपने देखे थे कल तक,
उन्हें हकीकत बनाना है।
रुकावटें आएंगी फिर भी,
अब हमें नहीं घबराना है।
यह साल 2026 आया है,
नया सवेरा साथ लाया है।
तकनीक की दुनिया में,
भरना है सपनों की उड़ान,
बनानी है जगत में अपनी,
एक अलग पहचान।
यह साल 2026 आया है,
नया सवेरा साथ लाया है।
मंजिल पुकारेगी जबभी,
बस हमें बढ़ते जाना है।
छब्बीस के इस साल में,
हमें अपना इतिहास बनाना है
यह साल 2026 आया है,
नया सवेरा साथ लाया है।
रीना पटले, शिक्षिका
शास हाई स्कूल ऐरमा,कुरई
जिला सिवनी मध्यप्रदेश












