Uncategorized
Trending

युद्धों का पैशाचिक दौर

चारों और पैशाचिक युद्धों का ही दौर है
कारण जबर्दस्त मानवीय महत्वकान्क्षाओं का जोर है

इन्सान अब इन्सान नही स्वघोषित भगवान हो गया है
धनबल बाहुबल के नशे मे दूनियाँ को पैर की जूती मानने का अभिमान हो गया है

अहं ब्रम्ह ही इन्सान की ज़िन्दगी कुन्जी वाक्य हो गया
खुद की गलतियों को भुल दूसरों को सजा सुनाने लग गया

मार काट ही जीवन का एकलौता जीवंत उद्देश्य बन गया
प्रेम सदभाव इंसानियत कहीं गहरे सागर मे डूब गया

विनाशकाले विपरित बुद्धी की राह मनुष्य अब बढ़ चला है
खुद के महाविनाश की सेज अब सजाने लग पडा है

धरती मे अति के अन्त का ही ये एक कारण है
प्राकृतिक संतुलन का ईश्वरीय माकुल निर्धारण है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *