Uncategorized
Trending

शास. हाई स्कूल ऐरमा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्कूल प्रवेशोत्सव

दिनांक 01/04/2026 को शासकीय हाई स्कूल एरमा में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, धूमधाम वह विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों व उनके अभिभावकों का तिलक वंदन कर, पुष्पों से किया गया स्वागत।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्री आर. के. गरेवाल एवं HM श्री के. पी. डोंगरे सर , समस्त स्टाफ, पालको एवं ग्रामीण जानों की उपस्थिति रही।
सरस्वती पूजा अर्चना के बाद ,स्वागत वंदन , बच्चों का मार्गदर्शन एवं
कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियो को सभी की गरिमामई उपस्थिति में पुस्तक वितरण किया गया।
सभी को 02/04/2026 से नियमित स्कूल आने के लिए निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति ललक एवं उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *